Thursday, 16 June 2011

sarkari daman

आज फिर एक राज्य सरकार ने मिशन ७२ की रैली  पर दमनकारी रवैया अपनाते हुए इसे रोकने के आदेश जारी किये | क्या शांतिपूर्ण तरीकों से अपनी जायज मांगे रखना और माननीय  सर्वोच्च न्यायलय के निर्णय को राज्य में लागू करवाने के लिए सरकार को ग्यापन देना गैरकानूनी है ? आज सभी जानते है कि आरक्षण का फायदा कौन उठा रहा है |जिसे एक बार फायदा मिल गया उसी का परिवार बार-बार फायदा उठा रहा है |एक घर में चार-पांच आर. ए. एस.या आइ. ए. एस. बन जाते है जबकि मेरे गाँव में आजादी के चौंसठ वर्ष बाद भी केवल चार व्यक्ति शिक्षा विभाग में आध्यापक लगें है | आरक्षण की इससे बड़ी विडम्बना क्या होगी | माननीय बाबा साहेब आम्बेडकर के स्वप्नों को आरक्षित वर्ग के लोगों ने ही बार-बार आरक्षण लेकर  कुचला है| क्यों नहीं ये सरकारें एक परिवार को एक बार आरक्षण की निति बनाकर वास्तविक जरूरतमंद व्यक्ति को इसका फायदा देती ?        

No comments:

Post a Comment