Sunday, 19 June 2011

BOOKS ARE USEFUL..........

  किताबें सब कुछ नहीं पर बहुत कुछ हैं |यदि सही वक्त परसही किताब मिल जाये तो यह ईशवर की सबसे बड़ी नेमत है| एक शब्द ही काफी है जिंदगी का रुख बदलने के लिए |किताबों में ज्ञान का अथाह सागर छिपा हुआ है |जरुरत तो केवल इतनी है कि इस सागर में डुबकी लगाई जाये |आज दुनिया के समस्त ज्ञान को किताबों में पाया जा सकता है | क्यों नहीं मन में जिज्ञासा पैदा की जाये और फिर  उसका समाधान किताबों में खोजा जाये | दुनिया की वर्तमान सास्याओं का एक कारगर हल यह हो सकता है कि अच्छी किताबें पढ़ी जाये जो कि मनुष्य के विचारों को शुद्धता प्रदान करे | उसकी सोचने कि सक्ति सकारात्मक हो ताकि उसके कर्म भी अच्छे हों | हम अच्छी पुस्तकों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर मानवता के सामने आये संकटों से मुक्ति पा सकते है | शांति ! शांति ! शांति !

Thursday, 16 June 2011

sarkari daman

आज फिर एक राज्य सरकार ने मिशन ७२ की रैली  पर दमनकारी रवैया अपनाते हुए इसे रोकने के आदेश जारी किये | क्या शांतिपूर्ण तरीकों से अपनी जायज मांगे रखना और माननीय  सर्वोच्च न्यायलय के निर्णय को राज्य में लागू करवाने के लिए सरकार को ग्यापन देना गैरकानूनी है ? आज सभी जानते है कि आरक्षण का फायदा कौन उठा रहा है |जिसे एक बार फायदा मिल गया उसी का परिवार बार-बार फायदा उठा रहा है |एक घर में चार-पांच आर. ए. एस.या आइ. ए. एस. बन जाते है जबकि मेरे गाँव में आजादी के चौंसठ वर्ष बाद भी केवल चार व्यक्ति शिक्षा विभाग में आध्यापक लगें है | आरक्षण की इससे बड़ी विडम्बना क्या होगी | माननीय बाबा साहेब आम्बेडकर के स्वप्नों को आरक्षित वर्ग के लोगों ने ही बार-बार आरक्षण लेकर  कुचला है| क्यों नहीं ये सरकारें एक परिवार को एक बार आरक्षण की निति बनाकर वास्तविक जरूरतमंद व्यक्ति को इसका फायदा देती ?        

Tuesday, 14 June 2011

kis se kahun

किससे कहूँ ? जब अपना मन ही नहीं सुन रहा मेरी बात | क्यों उम्मीद करू  किकोई और सुनेगा मेरी बात | कहने को तो हर किसी के पास बहुत है पर सुनने के लिए नहीं | काश! कोई सुन पाता अपने-आप को | मैं भी कोशिश करता हूँ कि सुनु अपने आप को | पर न जाने क्यूँ मेरी खुद की आवाज दब जाती है कण तक आते आते |   

Sunday, 12 June 2011

koi hai..........

कोई है ....
 जो देता है जन्म ...
चुप करवाता है रोते को....
पेट की आग को शांत करता है .....
सिखाता है चलना.......
हँसना ,मचलना ,समझाना-समझना.....
अच्छा-बुरा सोचना और करना .....
जीना और मरना .....
कौन है वो ...
जो रुलाता भी और हँसता भी है .....

Saturday, 11 June 2011

mission 2020

एक विचार है मन में -क्या बाबा रामदेव अपने मिशन में सफल होंगे ? हर कोई सोचता है | कोई अपने आप से नहीं पूछता क्या मैं बाबा के बताये रस्ते पर हूँ ? सवाल सिर्फ काले धन या मंत्रियो की इमानदारी का नहीं है |मुद्दा ये है क़ि क्या हर भारतीय इमानदार है ?बात सिर्फ भ्रस्टाचार क़ि नहीं है | बात प्रत्येक व्यक्ति के समग्र आचार की शुद्धता की है | क्या हम अपने माता- पिता , घर -परिवार , अपने समाज ,अपने राष्ट्र ,अपने संस्कार , अपने धर्म-कर्म , मानवीयता , सम्पूर्ण  जीवित-निर्जीव संसार और परमपिता के प्रति अपने कृत्व्यों का पालन करते हैं ? यदि हम एक शुद्ध समाज की कल्पना करते हैं तो समग्र सदाचार को अपनाना होगा | तभी हम भारतीय ऋषि -मुनियों , महामहिम कलाम साहब और रामदेवजी के स्वप्नों को पूरा कर सकेंगे |     

Friday, 10 June 2011

यूँही चल पड़ा क्यूँ तूं राह पर   
मंजिल का नहीं पता तुझे 
थक जायेंगे कदम तेरे 
सहारा नहीं मिलेगा तुझे 
राह में कांटे बिखरे होंगे 
रोकने और उलझाने को तुझे 
किस डगर पे जायेगा तूं 
रास्ता ही डराएगा तुझे 
अँधियारा होगा तेरी राह में 
उजाला नजर नहीं आयेगा तुझे 
आंधी और तूफ़ान रोकेंगे 
कौन हाथ थमाएगा तुझे

Thursday, 9 June 2011

आशा एक स्वभाव है  
जीवन का 
जहाँ जीवन वहां आशा 
और आशा ही जीवन

निराशा  मृत्यु का संकेत 
मृत्यु का पर्याय
मृत्यु ही निराशा

Wednesday, 8 June 2011

तपती दोपहर ,लू के थपेड़े 
कोमल तन को झंझेड़े
 प्यासा जीव प्यासी धरा 
दिखता नहीं कोई पेड़ हरा 
आग उगलती ये धरती 
कोपल अंदर अंदर ही मरती 
भटकते जीव जल छाया को   
कैसे बचाएं कोमल काया को

Sunday, 5 June 2011

NEED TO REFORM TEACHERS.

WE ALL KNOW TEACHERS ARE FORTUNE-MAKERS.BUT HOW SHAMEFUL THEIR CONDITION IS! CORRUPTION HAS SPREAD IN EDUCATION DEPARTMENT FROM BOTTOM TO TOP. TEACHERS ARE MOST RESPONSIBLE FOR THIS.THEY ARE NOT PUNCTUAL.THEY ARE WORK SHIRKER. THEY ARE NOT LOYAL TO THEIR JOB.THEY ARE DECEIVING THEIR STUDENTS, PARENTS,DEPARTMENT AND COUNTRY.THEY ARE ENEMIES OF HUMANITY. IF SOME DEDICATED TEACHERS WORK HONESTLY, THEY BECOME JEALOUS AND TRY TO TROD THEM.THEY THINK ABOUT THEIR OWN CHILDREN BUT THEY DO NOT THINK ABOUT THOSE CHILDREN ON WHOSE BEHALF THEY GET THEIR SALARY. HOW SHAMEFUL! 

Friday, 3 June 2011

WHY ARE WE HERE?

Why are we here?
No one can define it.
The saints and learned tried much,
But in vain.
No one could satisfy,
Nor anyone can do.
Only the Creator knows.
Only one's soul knows.
 But no one can understand it.
Because we all are ignorant.
To learn the FONTS of soul.

Thursday, 2 June 2011

sweet morning

a very sweet morning.....
birds are chirping...... 
it is blowing slow n cold....
plants seem happy......
flowers smiling sweet.....
the sun arising slowly n slowly.....
not worried to go so far.....
a cool cool morning....