किताबें सब कुछ नहीं पर बहुत कुछ हैं |यदि सही वक्त परसही किताब मिल जाये तो यह ईशवर की सबसे बड़ी नेमत है| एक शब्द ही काफी है जिंदगी का रुख बदलने के लिए |किताबों में ज्ञान का अथाह सागर छिपा हुआ है |जरुरत तो केवल इतनी है कि इस सागर में डुबकी लगाई जाये |आज दुनिया के समस्त ज्ञान को किताबों में पाया जा सकता है | क्यों नहीं मन में जिज्ञासा पैदा की जाये और फिर उसका समाधान किताबों में खोजा जाये | दुनिया की वर्तमान सास्याओं का एक कारगर हल यह हो सकता है कि अच्छी किताबें पढ़ी जाये जो कि मनुष्य के विचारों को शुद्धता प्रदान करे | उसकी सोचने कि सक्ति सकारात्मक हो ताकि उसके कर्म भी अच्छे हों | हम अच्छी पुस्तकों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को पढ़ने के लिए प्रेरित कर मानवता के सामने आये संकटों से मुक्ति पा सकते है | शांति ! शांति ! शांति !
No comments:
Post a Comment