यूँही चल पड़ा क्यूँ तूं राह पर
मंजिल का नहीं पता तुझे
थक जायेंगे कदम तेरे
सहारा नहीं मिलेगा तुझे
राह में कांटे बिखरे होंगे
रोकने और उलझाने को तुझे
किस डगर पे जायेगा तूं
रास्ता ही डराएगा तुझे
अँधियारा होगा तेरी राह में
उजाला नजर नहीं आयेगा तुझे
आंधी और तूफ़ान रोकेंगे
कौन हाथ थमाएगा तुझे
No comments:
Post a Comment