Saturday, 11 June 2011

mission 2020

एक विचार है मन में -क्या बाबा रामदेव अपने मिशन में सफल होंगे ? हर कोई सोचता है | कोई अपने आप से नहीं पूछता क्या मैं बाबा के बताये रस्ते पर हूँ ? सवाल सिर्फ काले धन या मंत्रियो की इमानदारी का नहीं है |मुद्दा ये है क़ि क्या हर भारतीय इमानदार है ?बात सिर्फ भ्रस्टाचार क़ि नहीं है | बात प्रत्येक व्यक्ति के समग्र आचार की शुद्धता की है | क्या हम अपने माता- पिता , घर -परिवार , अपने समाज ,अपने राष्ट्र ,अपने संस्कार , अपने धर्म-कर्म , मानवीयता , सम्पूर्ण  जीवित-निर्जीव संसार और परमपिता के प्रति अपने कृत्व्यों का पालन करते हैं ? यदि हम एक शुद्ध समाज की कल्पना करते हैं तो समग्र सदाचार को अपनाना होगा | तभी हम भारतीय ऋषि -मुनियों , महामहिम कलाम साहब और रामदेवजी के स्वप्नों को पूरा कर सकेंगे |     

No comments:

Post a Comment